Skip to content

Kalpanaye

Explore the India's Places with us

Menu
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy for Kalpanaye
  • Terms And Conditions
  • Web Stories
Menu
सापुतारा

सापुतारा हिल स्टेशन, गुजरात | Saputara Hill Station

Posted on December 15, 2022
Table of contents
  1. सापुतारा हिल स्टेशन | Saputara Hill Station
  2. सापुतारा का इतिहास | Saputara History in Hindi
  3. सापुतारा के प्रमुख पर्यटक स्थल | Places in Saputara
    1. हाटगढ़ का किला
    2. गवर्नर हिल
    3. सापुतारा झील
    4. सापुतारा आदिवासी संग्रहालय
    5. आर्टिस्ट विलेज
    6. सापुतारा का सप्तश्रृंगी देवी मंदिर
  4. सापुतारा कैसे पहुँचे ? | How to Reach Saputara
  5. सापुतारा जाने का सही समय | Best Time for Saputara
  6. अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सापुतारा हिल स्टेशन | Saputara Hill Station

सापुतारा भारत के प्रमुख हिल स्टेशनों में से एक है। यह गुजरात का एकमात्र हिल स्टेशन है, जो कि गुजरात राज्य के पश्चिमी घाट में स्थित है। गुजरात के डांग जिले के सापुतारा शहर में यह हिल स्टेशन स्थित है।

समुद्रतल से इस हिल स्टेशन की ऊँचाई 873 मीटर है।

यहाँ पर ऊँची हरी-भरी पहाड़ियां हैं, सूर्य के उदय व अस्त होने के खूबसूरत नज़ारे, पहाड़ियों से टकराते बादल, जो कि  रुई की तरह लगते हैं और यहाँ का पर्यावरण बहुत मनमोहक है। इस स्थान पर आप सुखद अहसास व शांत वातावरण को महसूस कर सकते हैं। यहाँ आने वाले पर्यटकों के लिए एडवेंचर व मनोरंजन का अच्छा-खासा इंतजाम किया जाता है, ताकि पर्यटकों को बेहतर से बेहतर अनुभव मिल सके।

2011 जनसंख्या के अनुसार सापुतारा की जनसंख्या 2,968 है और इसका जनसंख्या घनत्व 3,151 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है। 2011 जनसंख्या के अनुसार यहाँ की साक्षरता दर 87.4 प्रतिशत है, जिसमें पुरुषों की साक्षरता दर 89.73 प्रतिशत तथा महिलाओं की साक्षरता दर 86.29 प्रतिशत है।

सापुतारा का इतिहास | Saputara History in Hindi

सापुतारा का जंगली क्षेत्र डांगी, भील , खुम्बी तथा वर्ली आदिवासी समूहों का घर है। कहा जाता है कि ये समूह 8वीं से 10वीं शताब्दी के काल में यहाँ आकर बस गए थे और फिर यहीं के होकर रह गए। एक समय पर अपनी वन संपदा के लिए ये क्षेत्र अंग्रेजों के लिए भी आकर्षण का बिंदु था। अंग्रेज इस क्षेत्र पर अपना कब्जा करना चाहते थे, लेकिन यहाँ के आदिवासियों ने ऐसा होने नहीं दिया।

यहाँ के जंगलों में सांपों की विभिन्न प्रजातियाँ पाई जाती हैं तथा प्रत्येक नाग पंचमी के अवसर पर यहां के निवासियों द्वारा सर्पगंगा नदी के किनारे सर्पों की पूजा की जाती है, इसलिये भी इसे सापुतारा कहा जाता है। प्राचीन मान्यताओं के अनुसार इस क्षेत्र पर श्री राम ने अपने वनवास के 11 वर्ष बिताए थे।

सापुतारा के प्रमुख पर्यटक स्थल | Places in Saputara

सापुतारा हिल स्टेशन में कई दर्शनीय पर्यटक स्थल हैं,  जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते है। इनमें से कुछ प्रमुख पर्यटक स्थल निम्नलिखित हैं:-

हाटगढ़ का किला

यह एक प्रसिद्ध दर्शनीय पर्यटक स्थल है, जो सह्याद्रि पर्वतमाला पर सापुतारा से 6 किलोमीटर की दूरी पर है। इस किले का निर्माण छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा करवाया गया था। समुद्रतल से इस किले की ऊँचाई तकरीबन 3600 फ़ीट है। यह किला दुश्मनों की निगरानी करने का काम करता था। जब बारिश होती है, तो किले की सीढ़ियों से बहता हुआ पानी काफ़ी अच्छा अहसास देता है। किले की ऊँचाई से नीचे के गाँवों का दृश्य बहुत लुभावन होता है।

गवर्नर हिल

यह हिल सापुतारा में ही स्थित है। इस हिल की सतह थोड़ी सपाट है, जिसके कारण इसे टेबल व्यू पॉइंट के नाम से जाना जाता है। इस हिल से सापुतारा के घुमावदार मार्गों व प्राकृतिक सौंदर्य का दर्शन किया जा सकता है। ये दृश्य बहुत मनमोहक व आकर्षित होता है। इस हिल पर कई साहसिक गतिविधियां भी आयोजित करवाई जाती हैं,  जिससे पर्यटक इसकी ओर आकर्षित होते हैं।

सापुतारा झील

ये सापुतारा का वो पर्यटक स्थल है, जहाँ सबसे ज्यादा पर्यटक आते हैं। सापुतारा झील सापुतारा हिल स्टेशन में सबसे ज्यादा देखे जाने वाला स्थान है। पहाड़ों से घिरी हुई ये झील मानव निर्मित झील है। चारों तरफ पहाड़ों से घिरे होने के कारण इसकी सुन्दरता में चार चांद लग जाते हैं। इसका दृश्य मन को इतना भाता है, कि नजरों को हटाने का मन नहीं करता। सीज़न के समय पर इस झील में बोटिंग भी की जाती है। झील के आसपास कई गार्डन हैं, जिनमें लोग पिकनिक मनाने आते हैं।

सापुतारा आदिवासी संग्रहालय

ये संग्रहालय यहाँ रहने वाले आदिवासियों को समर्पित है। इस संग्रहालय में इन आदिवासियों के जीवन को करीबी से दिखाया गया है। इसमें आदिवासियों के आभूषणों व औजारों को प्रदर्शित किया गया है। इस संग्रहालय द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित करवाए जाते हैं, जिनमें आदिवासियों की संस्कृति का दर्शन होता है।

आर्टिस्ट विलेज

यह सापुतारा के प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक है। यह एक गांव है, जो विभिन्न कलाकृतियों द्वारा सुसज्जित है। वर्ली आर्ट, हस्तशिल्प यहाँ पर आकर्षण का बिंदु है। आमतौर पर ललित कला के छात्र यहाँ आते हैं, ताकि शिल्प की बारीकियों से अवगत हो सकें। यहाँ की कलाकृतियाँ आदिवासियों के जीवन को दर्शाती हैं।

सापुतारा का सप्तश्रृंगी देवी मंदिर

यह मन्दिर भारत के 51 शक्तिपीठों में से एक है। ये सापुतारा से करीब 45 किलोमीटर की दूरी पर है। ये एक प्रमुख पर्यटक स्थल के साथ-साथ यहाँ का खास मंदिर है। यह मन्दिर सात पर्वतों से घिरा हुआ है। इसमें करीब 10 फीट की माता की प्रतिमा स्थापित है। कई श्रद्धालु यहाँ माता के दर्शन के लिए आते हैं।

सापुतारा कैसे पहुँचे ? | How to Reach Saputara

सापुतारा पहुँचने के लिए तीनों माध्यमों का प्रयोग किया जा सकता है, यानि वायु मार्ग , सड़क मार्ग तथा रेलमार्ग द्वारा सापुतारा पहुँचा जा सकता है।

  • वायु मार्ग द्वारा सापुतारा कैसे पहुँचे?

नासिक का ओज़र एयरपोर्ट सापुतारा का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट है। नासिक के इस एयरपोर्ट से सापुतारा मात्र 70 किलोमीटर की दूरी पर है। नासिक के बाद दूसरा सबसे नजदीकी एयरपोर्ट मुंबई का अंतर्राष्ट्रीय छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट है, यहाँ से सापुतारा की दूरी लगभग 250 किलोमीटर है। दुनिया के लगभग सभी देशों से इस एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेट की जाती है। दोनों ही एयरपोर्ट से बस या टैक्सी की सहायता से सापुतारा पहुँचा जा सकता है।

  • रेलमार्ग द्वारा सापुतारा कैसे पहुँचे?

वघईरेलवे स्टेशन सापुतारा के सबसे निकट का रेलवे स्टेशन है। इस रेलवे स्टेशन से सापुतारा केवल 52.5 किलोमीटर की दूरी पर है। देश के प्रमुख रेलवे स्टेशन, जैसे:- मुंबई, अहमदाबाद व सूरत आदि से नियमित रूप से वघई रेलवे स्टेशन के लिए रेल चलती है। टैक्सी या बस के माध्यम से वघई रेलवे स्टेशन से सापुतारा पहुंचा जा सकता है।

  • सड़क मार्ग द्वारा सापुतारा कैसे पहुँचे?

सड़क मार्ग द्वारा सापुतारा आसानी से पहुँचा जा सकता है। इसके लिए महाराष्ट्र और गुजरात से नियमित बस सेवा उपलब्ध है। आप निजी बस के द्वारा भी यहाँ जा सकते है। मुंबई, सूरत आदि शहरों से किराये पर टैक्सी या कैब लेकर भी सापुतारा जा सकते हैं।

सापुतारा जाने का सही समय | Best Time for Saputara

सापुतारा हिल स्टेशन बहुत सुन्दर जगह है, जिसे देखने के लिए कभी भी यहाँ जाया जा सकता है। मानसून का समय यहां घूमने जाने के लिए सबसे अच्छा समय है। मानसून के समय इसकी असली खुबसूरती निकलकर सामने आती है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सापुतारा किस जिले में स्थित है ?

गुजरात के डांग जिले में।

Other Famous Articles
कुर्ग हिल स्टेशन | Coorg Hill Station: Best Places to Visit
Jawai Bandh | जवाई बांध : संपूर्ण जानकारी

Disclaimer : इस पोस्ट में दी गई समस्त जानकारी हमारी स्वयं की रिसर्च द्वारा एकत्रित की गए है, इसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि हो, किसी की भावना को ठेस पहुंचे ऐसा कंटेंट मिला हो, कोई सुझाव हो, Copyright सम्बन्धी कोई कंटेंट या कोई अनैतिक शब्द प्राप्त होते है, तो आप हमें हमारी Gmail Id: (contact@kalpanaye.in) पर संपर्क कर सकते है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Festival (10)
  • History (28)
  • International Days (11)
  • National Days (31)
  • National Parks (12)
  • Others (12)
  • Personalities (3)
  • Places (69)
  • Rivers (5)
  • Spiritual (11)
  • Temples (54)
  • Upavas (17)

Recent Posts

  • क्षिप्रा नदी – सम्पूर्ण जानकारी | Shipra Nadi
  • सरोजनी नायडू जीवन परिचय (Sarojini Naidu Jivan Parichay)
  • प्रदोष व्रत – सम्पूर्ण जानकारी | Pradosh Vrat
  • हिंगलाज माता मंदिर – सम्पूर्ण जानकारी | Hinglaj Mata Mandir
  • महानदी – संपूर्ण जानकारी | Mahanadi in Hindi
  • बसंत पंचमी – सम्पूर्ण जानकारी | Basant Panchami in Hindi

dmca logo
Kalpanaye Logo
© Copyright © 2021-2023 Kalpanaye. All rights Reserved