भारत देश विभिन्न विविधताओ का देश है भारत देश के बारे में बोला भी जाता है कि जिस प्रकार प्रत्येक कोस पर पानी बदलता है उसी प्रकार से भारत में वाणी (भाषा), संस्कृति,और भारत देश के प्रत्येक राज्य का इतिहास बदल जाता है। ठीक इसी तरह से भारत देश का दक्षिणी भाग भी प्राचीन इतिहास को संजोता है।तो यहां की प्राकृतिक सुंदरता भी देखते ही बनती है। भारत में वन्यजीव अभयारण्यों के साथ-साथ विशाल समुद्र तट, सुंदर झरने और विभिन्न घाटियों के विहंगम दृश्य देखने को मिलता है। दक्षिण भारत मुखयतः मंदिरो के कारण भी बहुत प्रसिद्ध है क्योंकि भारत देश के इस भाग में बहुत ही प्राचीन समय के कई मंदिर है जो सांस्कृतिक, ऐतिहासिकता, पर्यटनीय, वास्तुकला, जटिल मंदिर और धार्मिक होने के कारण मशहूर एवं प्रसिद्ध है।
दक्षिण भारत को मुख्य रूप से चार राज्यों से मिलकर जाना जाता है। यह राज्य है तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक,और केरल। इन सभी राज्यों की अपनी ही संस्कृति है जो प्रत्येक राज्य की अपनी अलग पहचान बनाए रखती है। यहां के प्रत्येक राज्य की अपनी अलग संस्कृति एवं अलग सभ्यता है।
तमिलनाडु राज्य | Places to visit in Tamil Nadu
तमिलनाडु राज्य भारत देश के दक्षिण भाग में बंगाल की खाड़ी के तट पर स्थित है। तमिलनाडु राज्य में चोल,पांड्या, पल्लव और नायक राजवंश ने शासन किया है और उस समय की स्थापत्यकला, वास्तुकला, रचनात्मकता उस समय के मंदिरों पर स्पष्ट दिखाई देता है।
महाबलीपुरम मंदिर, तमिलनाडु
महाबलीपुरम कभी भारत का प्रमुख बंदरगाह था।यह अब यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल में (1984) शामिल है। महाबलीपुरम मंदिर में वास्तुकला और स्थापत्य कला का अद्भूत चमत्कार देखा जा सकता है। इस मंदिर पर उकेरी गई नक्काशीदार कार्यों को गुफा से लेकर मंदिरों तक देखा जा सकता है। गंगा का अवतरण,शोर मंदिर, कृष्ण का बटरबॉल, पंच रथ, स्मारकों का समूह, थिरुकदलमल्लई, आदि जैसे स्थापत्य कौशल को महाबलीपुरम के मंदिर में देखा जा सकता है। यह मंदिर चेन्नई से बहुत निकट है।महाबलीपुरम को घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच का माना जाता है।
ऊटी,तमिलनाडु
ऊटी तमिलनाडु राज्य का बहुत ही सुंदर हिल स्टेशन है। यहाँ के झरने,नदी,ऊँचे घने जंगल इस जगह की प्राकृतिक सौंदर्यता में चार चांद लगा देते है।यह हिल स्टेशन नीलगिरी की पहाड़ी पर स्थित है।इस स्थल को पहाड़ो की रानी भी कहा जाता है। ऊटी जाने का सबसे अच्छा समय फरवरी-मार्च के बीच का है।
कोयंबटूर, तमिलनाडु
कोयंबटूर, तमिलनाडु राज्य का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। कोयंबटूर मुख्य रूप से प्राचीन समय के मंदिर और झरने के लिए मशहूर है। यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल में कोवई कोंडटम, प्राचीन मंदिर, मरूमतलाई हिल, वैदही फाॅलस और ईशा योग मंदिर शामिल है। कोयंबटूर जाने का सबसे अच्छा समय फरवरी-मार्च के बीच का है।
इसके अलावा तमिलनाडु राज्य में और भी एक से बढ़कर एक स्थल घूमने लायक है जैसे अरुणाचलेश्वर मंदिर, कोडईकनाल हिल स्टेशन, रमण आश्रम, मीनाक्षी सुंदरेश्वर मंदिर कुन्नूर, वीरूपक्ष गुफा आदि है।
आंध्रप्रदेश राज्य | Places to visit in Andhra Pradesh
आंध्र प्रदेश राज्य दक्षिण भारत का एक प्रमुख राज्य है जो पर्यटकों को अपनी नवाबी संस्कृति और मंदिरो पर की गई शिल्प कला के कारण बरबरस आकर्षित करता है।
हैदराबाद, Telangana
इस शहर में नवाबो की रहन सहन और संस्कृति की छाप देखने को मिलती है।इस नवाबो के शाही शहर में निजाम का चौमहल्ला,चारमीनार, पैलेस, गोलकुंडा, और कुतुबशाही समाधियों की उत्कृष्ट कार्य पारसी शैली में देखने को मिलता है।साथ ही साथ यह अपने शाही व्यंजनो के कारण भी बहुत प्रसिद्ध है।यदि बात बिरियानी की हो और चर्चा हैदराबाद का न हो संभव ही नही।
तिरूपति, आंध्रप्रदेश
तिरूपति में बालाजी का प्रसिद्ध मंदिर है जो एक धार्मिक और आस्था का केंद्र है।तिरूपति बालाजी का मंदिर भारत के धनी मंदिरो में से एक है।
इसके अलावा आंध्र प्रदेश राज्य में और भी घूमने के कई स्थल है जैसे हार्सली हिल्स, श्रीसेलमक में श्री मल्लिकार्जुनस्वामी मंदिर, सातवाहन काल का बौद्ध उपनिवेश के भग्नावेशेष, विजयवाड़ा का कनक दुर्गा मंदिर, श्री वराह नरसिंह स्वामी मंदिर और अन्नावरम में श्री सत्यनारायण स्वामी मंदिर आदि प्रमुख है।
कर्नाटक राज्य | Places to Visit in Karnataka
यदि दक्षिण भारत में विरासत और प्राकृतिक सुंदरता का सटीक मिश्रण देखना हो तो कर्नाटक अवश्य आयें।
कुर्ग हिल स्टेशन, कर्नाटक
कर्नाटक के प्रमुख हिल स्टेशनों में कूर्ग हिल स्टेशन कर्नाटक राज्य का प्रमुख हिल स्टेशन है। इसे भारत के दक्षिण भाग का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है।
मैसूर , कर्नाटक
मैसूर अपने शाही अंदाज के कारण मशहूर है।इसका जीवंत उदाहरण है मैसूर का महल। मैसूर का महल आज भी शाही अंदाज और शानो शौकत को संजोए हुए है।
हम्पी, कर्नाटक
हम्पी को UNESCO ने विश्व धरोहर में शामिल किया है। यहाँ पर करीब 1600 वर्ष से पहले के भी अवशेष मिले है।हम्पी अपने ऐतिहासिक विरासत और संरचना के कारण भी प्रसिद्ध है।
इसके अलावा कर्नाटक राज्य में और भी घूमने के कई स्थल है जैसे गोकर्ण में महाबलेश्वर मंदिर, गोल गुंबज, बीजापुर में ख्वाजा बंदे नवाज दरगाह, शिवनसमुद्र फॉल्स, बैंगलोर महल, टीपू सुल्तान महल, बंकापुर का मोर अभयारण्य आदि घूमने लायक स्थल है।
केरल | Places to visit in Kerala
दक्षिण भारत का बहुत ही सुंदर राज्य है यह राज्य चारों तरफ से प्राकृतिक सौंदर्य से घिरा हुआ है। सुहावना मौसम, शांत समुद्र तट, बैकवॉटर, हरे भरे हिल स्टेशन और आकर्षक वन्य जीवन इस राज्य के आकर्षण के केंद्र है।
अलेप्पी, केरल
मॉनसून के समय अलेप्पी में प्राकृतिक सौंदर्य के साथ साथ बैकवॉटर का भी मजा लिया जा सकता है। यहाँ रात बिताने के लिए हाउसबोट भी मिलते है।जो बहुत ही मजेदार होती है।यही कारण है कि लॉर्ड कर्जन ने अलेप्पी को ‘पूरब का वेनिस’ कहा था।
इसके साथ-साथ यहाँ पेरियार वन्यजीव अभयारण्य, कृष्णापुरम पैलेस, अरथुंकल चर्च, मुन्नार का हिल स्टेशन आदि बहुत ही प्राचीन व प्रसिद्ध स्थल है। इसके साथ-साथ यहां सन बाथ, सर्फिंग, नाव की सवारी,और आयुर्वेदिक मालिश जैसी कई सुविधाएं भी है।
इसके साथ-साथ दक्षिण भारत में पांडिचेरी जिसे फ्रांस का शहर भी कहा जाता है और लक्षद्वीप जो अपने सागर तट पर फिरोज़ पानी के लिए जाना जाता है आदि भी घूमने के अच्छे स्थल है।
Disclaimer : इस पोस्ट में दी गई समस्त जानकारी हमारी स्वयं की रिसर्च द्वारा एकत्रित की गए है, इसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि हो, किसी की भावना को ठेस पहुंचे ऐसा कंटेंट मिला हो, कोई सुझाव हो, Copyright सम्बन्धी कोई कंटेंट या कोई अनैतिक शब्द प्राप्त होते है, तो आप हमें हमारी Email Id: (contact@kalpanaye.in) पर संपर्क कर सकते है।