गुजरात | Gujurat
गुजरात भारत का एक प्रमुख राज्य है, जो कि भारत का सबसे पश्चिमी राज्य है। गांधीनगर इस राज्य की राजधानी तथा अहमदाबाद सबसे बड़ा शहर है। विधानसभा में इस राज्य की 182 सीटें हैं। लोकसभा में 26 तथा राज्यसभा में 11 सीटों के साथ गुजरात की मजबूत स्थिति है। श्री आचार्य देवव्रत इस राज्य के राज्यपाल तथा श्री भूपेन्द्र पटेल ( 2022 ) इस राज्य के मुख्यमंत्री है।
Gujurat राज्य के क्षेत्रफल की बात करें, तो इसका क्षेत्रफल 1,96,024 वर्ग किलोमीटर है तथा जनसंख्या (2011 की मतगणना के अनुसार) 6,04,39,692 है। इस प्रकार इस राज्य का जनसंख्या घनत्व 308 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है। 2011 की मतगणना के अनुसार यहां का लिंग अनुपात 919 है। 2017 की एक रिपोर्ट के अनुसार इस राज्य की साक्षरता दर 82.4 प्रतिशत है।
इस राज्य की सीमा का एक बहुत बड़ा भाग समुद्र से लगता है।
गुजरात का इतिहास | Gujurat Ka Itihas
गुजरात का इतिहास काफी प्राचीन है। सिंधु घाटी सभ्यता, पाषाण युग की बस्तियों के समय का गुजरात का इतिहास रहा है। गुजरात का इतिहास 2000 ईसा पूर्व के समय का है। माना जाता है कि भगवान श्री कृष्ण मथुरा को छोड़कर सौराष्ट्र के पश्चिमी तट पर आकर बसे थे, जिसे द्वारका कहा गया था। बाद के सालों में मौर्य, गुप्त, गुर्जर प्रतिहार व अन्य अनेक राजवंशों ने इस क्षेत्र पर राज किया। चालुक्य राजवंश यानि सोलंकी गुर्जरो का शासनकाल इस प्रदेश में प्रगति और समृद्ध का काल था। महमूद गजनवी के लूटपाट करने के बावजूद चालुक्य राजवंशो ने इस क्षेत्र के लोगों की समृद्धि तथा भलाई का पूरा ध्यान रखा।
गुजरात के जिले | Gujurat ke Jile
गुजरात में कुल 33 जिले है। इन जिलों के नाम इस प्रकार है:-
- अहमदाबाद
- अमरेली
- आणंद
- बनासकान्ठा
- भरुच
- भावनगर
- दाहोद
- डांग
- गाँधीनगर
- जामनगर
- जूनागढ़
- कच्छ
- खेड़ा
- महेसाणा
- नर्मदा
- नवसारी
- पाटण
- पंचमहाल
- पोरबंदर
- राजकोट
- साबरकान्ठा
- सुरेन्द्रनगर
- सूरत
- तापी
- वडोदरा
- वलसाड
- देवभूमि द्वारका
- गीर सोमनाथ
- मोरबी
- बोटाद
- अरवल्ली
- महीसागर
- छोटा उदयपुर
गुजरात के प्रमुख शहर | Gujurat ke Pramukh Sahar
गुजरात भारत का एक महत्वपूर्ण आर्थिक व सांस्कृतिक राज्य है। इस राज्य के प्रमुख शहर इसे आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण बनाते है। इसके कुछ प्रमुख शहर इस प्रकार है:-
अहमदाबाद, जूनागढ़, पोरबन्दर, भरुच, ओखा, दामनगर, चाम्पानेर, कच्छ, आणंद, सूरत, मांडवी, भुज, मालपुर, राजकोट, खंभात, गांधीधाम, छोटा उदयपुर आदि।
गुजरात के प्रमुख धार्मिक स्थल
गुजरात राज्य में कई प्राचीन मंदिर व अन्य धार्मिक स्थल मौजूद है। कुछ प्रमुख धार्मिक स्थल निम्नलिखित है –
- सोमनाथ मंदिर – यह न सिर्फ़ गुजरात का, बल्कि पूरे भारत का बहुत प्रसिद्ध व प्रमुख मन्दिर है। ये सौराष्ट्र में वेरावल बंदरगाह के पास स्थित है। ये मन्दिर भगवान शिव को समर्पित है। भारत मे कुल 12 ज्योतिर्लिंग हैं, जिनमें से सोमनाथ मंदिर भी एक है तथा इसे सबसे पहला ज्योतिर्लिंग माना जाता है। इस मन्दिर में भक्तों व पर्यटकों की भीड़ रहती है। प्राचीन काल में इसे कई विदेशी आक्रांताओं द्वारा लूटा गया, लेकिन इसकी भव्यता को नष्ट नहीं कर सके।
- द्वारकाधीश मन्दिर – ये मन्दिर प्राचीनतम मंदिरों में से एक है। माना जाता है, कि इसका निर्माण 2500 वर्ष से भी पूर्व हुआ था। ये मन्दिर श्री कृष्ण को समर्पित है। मन्दिर की सुन्दर कलाकृतियाँ लोगों को आश्चर्यचकित कर देती हैं। मंदिर के मुख्य द्वार को मोक्ष द्वार तथा दक्षिणी द्वार को स्वर्ग द्वार कहा जाता है। हिंदू धर्म में प्रचलित चारधाम यात्रा का एक भाग इस मन्दिर को भी माना जाता है। इस मन्दिर में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहता है।
- अक्षरधाम मन्दिर, गाँधीनगर – भगवान स्वामीनारायण को समर्पित ये मंदिर गुजरात के प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक है। ये मन्दिर गांधीनगर में स्थित है। लोगों के लिए ये मन्दिर आकर्षण का केंद्र है।
- मोढेरा सूर्य मन्दिर – यह सूर्य मन्दिर मोढेरा में पुष्पावती नदी के किनारे स्थित है। ये मन्दिर एक प्रमुख तीर्थ स्थल है। सूर्योदय व सूर्यास्त के समय सूर्य की किरणें सीधी मंदिर में सूर्य की मूर्ति पर पड़ती हैं। यह आकर्षक मंदिर लोगों के लिए घूमने का प्रमुख स्थान है।
- नागेश्वर ज्योतिर्लिंग – ये मन्दिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। ये मन्दिर भगवान शंकर को समर्पित है। प्रमुख तीर्थ स्थल होने के कारण यहाँ भक्तों की भीड़ रहती है।
गुजरात की कला, संस्कृति व लोकनृत्य
गुजरात की संस्कृति में वैष्णववाद व शैववाद का प्रभाव देखने को मिलत है। यहाँ मुख्यतः हिंदू धर्म की बहुलता दिखाई देती है। विभिन्न त्यौहारों जैसे:- नवरात्र, कृष्ण जन्माष्टमी व मकरसंक्रांति को यहाँ बेहद धूमधाम से मनाया जाता है।
अपनी आलंकारिता के चलते गुजरात की वास्तुकला विश्व विख्यात है। यहाँ की कढ़ाई– बुनाई बहुत प्रचलित है। हस्तशिल्प व काष्ठ शिल्पकला के लिए गुजरात जाना जाता है।
रासनृत्य तथा गरबा यहाँ के प्रमुख लोकनृत्यों में से एक है।
गुजरात का खान–पान, रहन-सहन व भाषा
गुजरात में मुख्यतः गुजराती व हिंदी भाषा बोली जाती है। यहाँ के लोगों रहन-सहन बेहद सरल व सामान्य होता है। यहाँ के लोगों को हिसाब का पक्का माना जाता है। हर गुजराती को एक व्यापारी की तरह देखा जाता है।
ढोकला, खान्डवी, थेपला, जलेबी–फाफड़ा आदि इस राज्य के प्रमुख व्यंजनों में शुमार है।
गुजरात की प्रमुख नदियाँ
गुजरात राज्य प्राकृतिक सौन्दर्य से भी परिपूरित है। यहां बहने वाली कुछ प्रमुख नदियाँ इस प्रकार है:-
- नर्मदा नदी
- साबरमती नदी
- माही नदी
- रूपेण नदी
- मच्छु नदी
गुजरात राज्य के प्रमुख बांध
गुजरात राज्य के प्रमुख डैम इस प्रकार हैं:-
- सरदार सरोवर बांध
- दांतीवाड़ा बांध
- उकाई बांध
- कमलेश्वर धाम
- कड़ाना बांध
पोरबंदर बीच | Porbandar Beach
पोरबंदर बीच पोरबंदर जिले में समुद्री तट है। वेरावल तथा द्वारका नगरी के बीच पोरबंदर तट स्थित है, जो अरब सागर से लगता है। ये तट एक पर्यटक स्थल भी है, जहाँ लोगों का अच्छी-खासी संख्या में आना होता है। यह स्थान काफ़ी साफ़–सुथरा व सुंदर है। पोरबंदर महात्मा गांधी का जन्म स्थान भी है।
गुजरात के दर्शनीय स्थल | Places in Gujurat
गुजरात के कुछ प्रमुख दर्शनीय स्थल इस प्रकार है-
- स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी – यह सरदार पटेल की मूर्ति है, जो कि विश्व की सबसे ऊँची मूर्ति है। इसकी ऊँचाई 182 मीटर है। ये मूर्ति एकता का प्रतीक है। ये मूर्ति केवड़िया, गुजरात में स्थित है। इसकी स्थापना 2018 में की गई थी।
- सापुतारा हिल स्टेशन – ये गुजरात का एकमात्र हिल स्टेशन है। ये हिल स्टेशन डांग जिले में स्थित है। ये एक प्रमुख पर्यटक स्थल है।
- साबरमती आश्रम– इसकी स्थापना गाँधी जी ने की थी। गाँधी जी ने अपने जीवन का लंबा समय यहां व्यतीत किया था। आज ये एक राष्ट्रीय स्मारक के रूप में मौजूद है।
- रानी की वाव– इस वाव का निर्माण रानी उदयमती द्वारा कराया गया था। ये वाव पाटण, गुजरात में स्थित है।
- लक्ष्मी विलास पैलेस– लक्ष्मी विलास पैलेस गुजरात का प्रमुख पर्यटक स्थल है। लोगों के लिए ये जगह आकर्षक का केंद्र है।
Disclaimer : इस पोस्ट में दी गई समस्त जानकारी हमारी स्वयं की रिसर्च द्वारा एकत्रित की गए है, इसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि हो, किसी की भावना को ठेस पहुंचे ऐसा कंटेंट मिला हो, कोई सुझाव हो, Copyright सम्बन्धी कोई कंटेंट या कोई अनैतिक शब्द प्राप्त होते है, तो आप हमें हमारी Gmail Id: (contact@kalpanaye.in) पर संपर्क कर सकते है।